शिमला, 12 अगस्त।

शिमला पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, मन्जेश पंचाटा (32 वर्ष) निवासी गांव जोहर, डाकघर झड़ग, तहसील जुब्बल, जिला शिमला को 11 अगस्त 2026 की शाम कुमारसैन बाजार से पीओ सेल, उपमंडल रोहड़ू की टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि मन्जेश पंचाटा को वर्ष 2022 में केस नंबर 699/2020, 514/2020, 515/2020 और 484/2020 में माननीय न्यायालय द्वारा दोषी ठहराया गया था। न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय रोहड़ू ने उसे बाद में उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। उसे आगामी कानूनी प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय रोहड़ू के समक्ष पेश किया जा रहा है।








