शिमला, 13 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ वर्मा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री का संदेश 14 अगस्त 2026 को सायं 8:00 बजे आकाशवाणी शिमला से प्रसारित होगा। इसके साथ ही एफएम शिमला, हमीरपुर एवं धर्मशाला तथा आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

वहीं, 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:30 बजे दूरदर्शन केंद्र शिमला से राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के संदेश के तुरंत बाद मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से इन प्रसारणों को सुनने और देखने का आग्रह किया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश से अवगत हो सकें।










