सोलन(रामशहर) 15 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में तहसील कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार रामशहर अभिषेक सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि की।

मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ठाकुर ने प्रातः 10:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय लोग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










