बद्दी 15 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बद्दी पुलिस ने 15 अगस्त को “हिमाचल प्रदेश एंटी चिट्टा मिशन” और “शिक्षित हिमाचल-विकसित हिमाचल” के तहत IEC विश्वविद्यालय के सहयोग से बाइक रैली आयोजित की।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने एसपी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में IEC विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लेकर “नशे को ना, जिंदगी को हां” और नशामुक्त हिमाचल का संदेश दिया।

विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए प्रतिभागियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए जागरूक किया।

एसपी विनोद धीमान ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज और विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के साथ जन-जागरूकता अभियान भी लगातार जारी रहेंगे।










