रामशहर15 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामशहर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामगढ़ जंगल में तहसीलदार रामशहर अभिषेक सिंह ठाकुर ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमला, हरड़, बेहड़ा सहित करीब 10 पौधे रोपित किए।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

वहीं, जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत लग की नव निर्वाचित युवा प्रधान नीलम पंवर ने पंचायत कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया।

उन्होंने पंचायतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकजुटता की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।










