/नालागढ़ में सड़क हादसे में महिला की मौत, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज ।

नालागढ़ में सड़क हादसे में महिला की मौत, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज ।

नालागढ़ 19 अगस्त
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव मियाणी वाला में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शीला देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन लाल, निवासी गांव हटड़ा, डाकघर झझरा, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है।

बताया गया है कि निजी स्कूल की बस संख्या HP12L-3752 ने महिला को टक्कर मार दी और बस उसके पैरों के ऊपर से गुजर गई।


हादसे के बाद बस चालक महिला को उपचार के लिए निजी वाहन से अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस थाना नालागढ़ में बस चालक ताज मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी गांव गुलाबपुरा, डाकघर पंजेहरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आगामी जांच एवं अन्वेषण कार्रवाई शुरू कर दी है।