/चिड़गांव में देवदार की अवैध लकड़ी परिवहन का मामला, दो आरोपी नामजद

चिड़गांव में देवदार की अवैध लकड़ी परिवहन का मामला, दो आरोपी नामजद

चिड़गांव, 20 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

शिमला पुलिस ने थाना चिड़गांव के तहत देवदार की लकड़ी को बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से परिवहन करने के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 18/19 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को लरोट बाईपास के समीप एक वाहन की जांच के दौरान उसमें देवदार की लकड़ी के 9 स्लीपर तथा एक लकड़ी का फट्टा बरामद हुआ।

कुल 10 नग लकड़ी बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को वन विश्राम गृह, लरोट पहुंचाया और मामले की सूचना वन विभाग को दी।

मामले में वाहन चालक विवेक कुमार निवासी चिड़गांव तथा उसके साथ सवार आजाद सिंह निवासी चिड़गांव को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस थाना चिड़गांव में FIR संख्या 78/2026, दिनांक 19 अगस्त 2026, के तहत धारा 303(2), 3(5) BNS तथा धारा 41, 42 भारतीय वन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।