/दून विधानसभा क्षेत्र को मिली नई इलेक्ट्रिक बस सेवा, विधायक राम कुमार चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

दून विधानसभा क्षेत्र को मिली नई इलेक्ट्रिक बस सेवा, विधायक राम कुमार चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

नालागढ़, 20 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग गुरुवार को पूरी हो गई, जब विधायक राम कुमार चौधरी ने हरिपुर संडोली स्थित गुरुद्वारा साहिब से नालागढ़–खरूणी–जामनदाडोरा–बवासनी–साई–घरेड़ रूट पर नई इलेक्ट्रिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस बस सेवा से क्षेत्र की लगभग सात ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।


विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि इस बस रूट की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे।

हाल ही में ग्राम पंचायत बवासनी में आयोजित जनसमस्याएं सुनने के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने की मांग रखी थी, जिसके बाद संबंधित विभाग से लगातार प्रयास कर आज यह बस सेवा शुरू करवाई गई।