शिमला 21 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने गत दिवस एक युवक को 78 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पुलिस टीम परहाट पुल, एचपीपीसीएल डैम के समीप गश्त एवं चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस टीम ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 78 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी की पहचान मानस चौहान पुत्र अत्तर सिंह, निवासी झगटन, जिला शिमला, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियोग संख्या 37/2026, दिनांक 20 अगस्त 2026, के तहत धारा 18 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना जुब्बल में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले में पुलिस द्वारा आगामी जांच एवं अन्वेषण जारी है।










