/बद्दी पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम तेज,

बद्दी पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम तेज,


बद्दी पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम तेज, पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान के साथ बड़ी कार्रवही

बद्दी 21अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान को भी तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने ग्राम पंचायत मंधाला में नशा विरोधी जागरूकता बैठक आयोजित की। उन्होंने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने और युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ग्रामीणों से आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने तथा अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

ग्राम पंचायत मानपुरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा की अध्यक्षता में एंटी-ड्रग एब्यूज कमेटी की बैठक हुई। इसमें युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और नशे के अवैध कारोबार पर सामुदायिक निगरानी मजबूत करने पर चर्चा की गई। वहीं ग्राम पंचायत थाना और सनेड में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने की।

बैठकों में विशेष रूप से चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ सामुदायिक स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठकों के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।