सोलन (रामशहर) 24 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
आदर्श विद्यालय रामशहर में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 विद्यालयों के करीब 243 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का समापन 24 अगस्त को किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र सिंह रवि तथा एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से मादक पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था भी की गई है।

प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार और जीत दोनों पहलू होते हैं। हारने वाले खिलाड़ियों को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में नालागढ़ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









