सोलन, 24 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम 124 के तहत सोलन जिला के सभी विकास खंडों की नव निर्वाचित पंचायत समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष सूरज ठाकुर, निवासी गांव चमालटू, डाकघर सनावर, तहसील कसौली तथा उपाध्यक्ष हरविन्द्र सिंह, निवासी गांव अम्बोटा, डाकघर टकसाल, तहसील कसौली होंगे।
पंचायत समिति कंडाघाट की अध्यक्ष इन्द्रा देवी, निवासी गांव दोची, डाकघर साधुपुल, तहसील कंडाघाट तथा उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, निवासी गांव शिचड़ा, डाकघर क्वारग, तहसील कंडाघाट होंगे।
पंचायत समिति नालागढ़ के अध्यक्ष हरी चन्द, निवासी गांव सरोर, डाकघर मित्तियां, तहसील नालागढ़ तथा उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर किशनपुरा, तहसील बद्दी होंगे।
पंचायत समिति सोलन की अध्यक्ष प्रोमिला, निवासी गांव व डाकघर पट्टा बरावरी, तहसील व जिला सोलन तथा उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, निवासी गांव करियाली, डाकघर धरोट, तहसील व जिला सोलन होंगे।
पंचायत समिति पट्टा के अध्यक्ष अशोक कुमार, निवासी गांव धर्मपुर, तहसील बद्दी तथा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, निवासी गांव बरागु, तहसील कसौली होंगे।
इसी प्रकार पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष मनप्रीत वर्मा, निवासी गांव कोठी कुनाल, डाकघर पलानिया, तहसील अर्की तथा उपाध्यक्ष जयदेव, निवासी गांव हरड़ा, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की होंगे।
उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के साथ सोलन जिला की सभी पंचायत समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।









