शिमला, 27 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व प्रदेश में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व सद्भाव एवं एकता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अवसर भी प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते के महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।







