दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
शिमला 27 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से सैकड़ों लोगों के लापता होने और मृत्यु की खबर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गहरा शोक व्यक्त किया गया।
इस त्रासदी में भारतीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों के भी प्रभावित होने की खबरों पर सदन ने चिंता जताई।
विधानसभा में कहा गया कि इस भयावह आपदा के बीच न जाने कितने परिवार अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार करते हुए चिंता और पीड़ा से गुजर रहे हैं। इस मानवीय त्रासदी ने सभी को विचलित किया है।
सदन ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा नेपाल के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की।
इस संकट की घड़ी में नेपाल के नागरिकों और प्रभावित परिवारों के लिए संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं व्यक्त की गईं।
इस दौरान विधानसभा में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।







