शिमला (नेरवा) 27 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला जिले के नेरवा बाजार में डुंडी माता मंदिर के समीप आज 27 अगस्त को दो गुटों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
घटना के संबंध में पुलिस थाना नेरवा में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस FIR दर्ज की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की शिकायत पर FIR संख्या 40/2026 धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352 एवं 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर FIR संख्या 41/2026 धारा 126(2), 115(2) एवं 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। घटना से संबंधित सभी तथ्यों, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
जांच के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में आमजन से अपील की है कि केवल वीडियो के आधार पर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न करें। लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।







