/जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित

शिमला 27 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा ने इसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना की तारीख 27 अगस्त 2026 है।

नई कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा 31 सचिव नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी में 22 सदस्यीय कार्यकारिणी, आठ प्रवक्ता, सलाहकार बोर्ड, विचार प्रहरी, सेहकार सारथी, मीडिया पैनलिस्ट और प्रचार प्रमुख भी नियुक्त किए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार हरी कृष्ण हिमरल जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हैं। सलाहकार बोर्ड में प्रेम कंठला को सलाहकार, टेक चंद भैक को सह-सलाहकार तथा उत्तम कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमेश आर्य को विचार प्रहरी का प्रभारी और विजय चौहान को सेहकार सारथी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मीडिया पैनलिस्ट के रूप में पवन हिमटा, गीता शर्मा और अमर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार प्रमुख के रूप में मस्त राम, विजय महतेत, दिनेश महता और अनूप ठाकुर नियुक्त किए गए हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य/पदाधिकारी, जिला परिषद एवं बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले अन्य संबंधित पदाधिकारी भी हाउस के सदस्य होंगे।