/अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.16 लाख रुपये

अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.16 लाख रुपये

शिमला 27 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.16 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस राशि के चेक भेंट किए।

विधायक संजय अवस्थी ने बताया कि यह राशि अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को संकट की परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अर्की क्षेत्र के लोगों की इस पहल को सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की मदद की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।