/शिमला में दो वाहन तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुके, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा।

शिमला में दो वाहन तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुके, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा।

शिमला, 31 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस शिमला के अनुसार, सुबह करीब 9:15 बजे ओल्ड बस स्टैंड के पास एक एचआरटीसी बस तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर रुक गई।

इसी दौरान कुसुम्पटी के पास एक कार भी तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ी हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वर्तमान में शिमला शहर में यातायात सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में वाहन चालकों और आम जनता द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।