/पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।

अध्यक्ष अंकित भिड़ान सहित विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, चुनावी हिंसा को बताया शर्मनाक

चंडीगढ़ 31 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों की जीत पर संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पीयूसीएससी अध्यक्ष निर्वाचित अंकित भिड़ान सहित अन्य विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।

पंजाब एबीवीपी अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौतम, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री गौरव अत्री, शमशेर सिंह चौहान, विभाग संगठन मंत्री परविंदर नेगी, आशीष कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम, डीआर एंजल, अभिषेक भट्ट, छवि व सानिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

स्वस्तिक गौतम ने कहा कि एबीवीपी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और छात्र-छात्राओं के विश्वास की जीत है। उन्होंने छात्र हित और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही चुनाव के दौरान हुई हिंसा को शर्मनाक बताते हुए कहा कि छात्र राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।

राष्ट्रीय सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पीयूसीएससी के पूर्व अध्यक्ष गौरव वीर और स्वस्तिक गौतम ने आम आदमी पार्टी व एनएसयूआई से जुड़े लोगों पर कथित बौखलाहट का आरोप लगाते हुए इसे उनकी निश्चित हार का संकेत बताया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय सहित चंडीगढ़ के अन्य महाविद्यालयों में एबीवीपी की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।