/नालागढ़ में 6.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार,

नालागढ़ में 6.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार,

पुलिस की लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई।

नालागढ़, 3 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बद्दी पुलिस का विशेष अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत स्पेशल सेल-एक्स बद्दी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6.77 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, टीम ने गांव कश्मीरपुर ब्राह्मणा में बोबी हेयर सैलून के बाहर सड़क किनारे एक व्यक्ति को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप उर्फ गग्गी पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी गांव बासोवाल सुल्तानी, डाकघर वरुणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा गया 6.77 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

पुलिस ने मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

गौरतलब है कि बद्दी पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत इससे पहले 1 सितंबर को 6.70 ग्राम चिट्टा तथा 2 सितंबर को 508 ग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।