शिमला (चौपाल), 3 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।
चौपाल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि सात अन्य विद्यार्थी घायल हो गए।
हादसा झाड़ी क्षेत्र में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:33 बजे पुलिस थाना चौपाल को फॉर्च्यूनर वाहन HP 08B 3131 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। वाहन में GSSS देवत के आठ विद्यार्थी सवार थे।
दुर्घटना में साक्षी पुत्री रमेश, निवासी गांव शंठा, डाकघर देवत, तहसील चौपाल, आयु 11 वर्ष की मृत्यु हो गई।
हादसे में अन्य सात विद्यार्थी घायल हुए हैं। इनमें से 10 वर्षीय एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे को लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।










