8 सितंबर को खीरडीधार छिंज मेले में होंगे मुख्य अतिथि
चंबा, 4 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे।
जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार कुलदीप सिंह पठानिया 5 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, 6 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में बालिका अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 7 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे विकासखंड भटियात की पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ समिति भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पंचायत स्तर से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
प्रवास कार्यक्रम के अंतिम दिन 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे खीरडीधार में छिंज मेला समिति बगढ़ार द्वारा आयोजित छिंज मेले में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास को लेकर संबंधित विभागों एवं आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।









