/हिमाचल हाईकोर्ट क्लर्क/प्रूफ रीडर का अंतिम परिणाम घोषित, 17 पदों पर चयन

हिमाचल हाईकोर्ट क्लर्क/प्रूफ रीडर का अंतिम परिणाम घोषित, 17 पदों पर चयन

शिमला, 3 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने क्लर्क/प्रूफ रीडर के पदों के लिए अंतिम परिणाम एवं चयन सूची जारी कर दी है। यह चयन सूची 16 अगस्त 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है।

हाईकोर्ट की ओर से जारी सूची पर रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट) के हस्ताक्षर हैं और परिणाम 2 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

जारी चयन सूची के अनुसार कुल 17 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 12, अनुसूचित जाति के 2, अनुसूचित जनजाति का 1 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 2 पद शामिल हैं।

अनारक्षित वर्ग में 12 चयनित
अनारक्षित श्रेणी में सर्वाधिक अंक कुशल कुमार ने 76 अंक प्राप्त कर हासिल किए। उनके बाद दीपाली गिल ने 75 अंक, ज्योतिका शर्मा ने 73 अंक और सुनील कुमार ने 70 अंक प्राप्त किए।

चयनित अभ्यर्थियों में करण शर्मा (68), अशीष ठाकुर (67), ऋत्विक पुरी (65), दीपिका कुमारी (64), तरुण रावत (63), पुष्प राज (61.5), सचिन वर्मा (61) और कुणाल स्नाटू (60) शामिल हैं।

आरक्षित वर्गों में भी जारी हुई चयन सूची

अनुसूचित जाति (SC) के दो पदों पर गुलशन शर्मा (59) और पंकज कुमार (58) का चयन हुआ है।

अनुसूचित जनजाति (ST) के एक पद पर अश्वनी कुमार (53) चयनित हुए हैं।

EWS श्रेणी में जतन ठाकुर (48) और विक्रांत राणा (59) का चयन किया गया है। सूची में विक्रांत राणा को UR (against EWS) के रूप में दर्शाया गया है।

हाईकोर्ट की चयन सूची में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनारक्षित श्रेणी के एक योग्य अभ्यर्थी का चयन EWS की रिक्ति के विरुद्ध किया गया है, जबकि अन्य आरक्षित श्रेणियों में चयन संबंधित नियमों के अनुसार किया गया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन महत्वपूर्ण चरण रहे हैं। हाईकोर्ट की पूर्व भर्ती निर्देशावली के अनुसार टाइपिंग टेस्ट अर्हतामूलक (qualifying) होता है और अंतिम मेरिट निर्धारित करने में लिखित परीक्षा के अंक आधार बनते हैं।