नालागढ़ (बद्दी), 7 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ व बद्दी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक बद्दी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को NDPS Act के तहत अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

बैठक में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।









