/कंगना रनौत के तेवरों पर विक्रमादित्य सिंह का तंज।

कंगना रनौत के तेवरों पर विक्रमादित्य सिंह का तंज।

बोले- कलम और कानून की ताकत रखने वालों को चिल्लाने की जरूरत नहीं।

शिमल 8 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।

मंडी में अधिकारियों के साथ सांसद कंगना रनौत के व्यवहार को लेकर हिमाचल की सियासत गरमा गई है।

इसी बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए कंगना पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है।

विक्रमादित्य सिंह की ओर से साझा किए गए पोस्टर में लिखा गया है, “जिन्हें कलम की ताकत और कानून का इल्म होता है, उन्हें चीखकर अपमान करने की कभी आवश्यकता नहीं होती; क्योंकि आवाज ऊंची करने से आदेश सख्त नहीं बनते, कलम की एक स्याही ही काफी होती है।”

पोस्ट में आगे कहा गया है कि “प्रशासन गूंजती आवाजों से नहीं, शांत और कठोर फैसलों से चलता है। जहां कलम की धमक होती है, वहां चीखने-चिल्लाने की जरूरत नहीं पड़ती।”