तीन युवक गिरफ्तार
सोलन 8 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाबली-ओच्छघाट के समीप एक चार मंजिला भवन की धरातल मंजिल में किराये पर लिए गए कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 1 और 2 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि को SIU सोलन की टीम ने सूचना के आधार पर कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रह रहे युवकों के कब्जे से चिट्टा/हेरोइन के अलावा एक डिजिटल वेइंग मशीन भी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात शर्मा (22) निवासी बड़ोग, डाकघर दाड़लाघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन; विशाल जायदका (32) निवासी नूहों कॉलोनी, डाकघर घनौली, जिला रूपनगर, पंजाब तथा अभिषेक ठाकुर (24) निवासी नूहों कॉलोनी, डाकघर घनौली, जिला रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।
इस मामले में FIR नंबर 195/2025, दिनांक 01.09.2026, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर 2 सितंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में चिट्टे की सप्लाई और आरोपियों के आपसी नेटवर्क से जुड़े पहलुओं को लेकर आगामी जांच जारी है।








