/पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष।

पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष।

40% भुगतान की अधिसूचना जारी करने की मांग


नालागढ़ (रामशहर) 8 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ रामशहर इकाई की बैठक सामुदायिक भवन रामशहर में इकाई अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक का संचालन इकाई के महामंत्री प्रेम कुमार ठाकुर ने किया। इसमें महासंघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादों पर अमल न होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। पेंशनरों ने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है।

बैठक में 1 सितंबर 2026 को आयोजित धरना-प्रदर्शन के सफल आयोजन के लिए सभी पेंशनरों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों की 40 प्रतिशत लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर तत्काल अधिसूचना जारी की जाए, ताकि लंबे समय से अपने हक के भुगतान का इंतजार कर रहे पेंशनरों को राहत मिल सके।

महासंघ के सदस्यों ने कहा कि पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर सरकार को अब केवल आश्वासन देने के बजाय ठोस निर्णय लेकर उसे लागू करना चाहिए।

बैठक में भाग सिंह ठाकुर, नंदलाल शर्मा, जगदीश शर्मा, बृजलाल, शाडिल, पुन्नू राम कौशल, हरदेव सिंह ठाकुर, राम चंद राणा, शालिग राम, नारायण दास, देवराज, राम किशन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।