पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार
रामपुर 9 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।
शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने एक युवक को 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 330 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, टीम गश्त एवं अपराध निरोधक ड्यूटी पर थी। इस दौरान ल्हासा स्थित रेन शेल्टर के समीप एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 96/2026, दिनांक 08 सितंबर 2026, के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी की पहचान शिवम कुमार नर (28), निवासी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।








