10 सितंबर को रहेगा विशेष मुहूर्त।
सोलन( अर्की) 9 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही परंपराओं के अनुसार डगवाँश पर (तिमिर) के पौधे को घर पर लगाना शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि निर्धारित शुभ मुहूर्त में इस पौधे को घर में स्थापित करने से सुख-समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वैद्य शास्त्री तिलक राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डगवाँश के दिन तिमिर का पौधा घर पर लगाने का शुभ मुहूर्त 10 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे से पहले रहेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि परंपरा के अनुसार निर्धारित समय में पौधा घर पर लगाएं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के पहाड़ी जनपदों में इस प्रकार की अनेक लोक परंपराएं आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जाती हैं, जो हमारी सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।








