नालागढ़ 8 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिंदू पंचांग के अनुसार आगामी दिनों में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्वों एवं व्रतों की तिथियों की जानकारी वैदिक शास्त्री तिलक राज शर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि हरितालिका तीज (चिड़िया रा व्रत) 13 तारीख को सुबह 7 बजे से शुरू होकर 14 तारीख सुबह 7 बजे तक रहेगा।
इसी प्रकार गणेश चतुर्थी (पत्थर चौथ) 14 तारीख को सुबह 7 बजकर 6 मिनट के बाद मनाई जाएगी।
ऋषि पंचमी का पर्व 15 तारीख को रहेगा, जबकि धागा सप्तमी 17 तारीख को सुबह 10 बजकर 47 मिनट के बाद मनाई जाएगी।
वहीं संक्रांति (साजी) भी 17 तारीख को ही होगी।
वैदिक शास्त्री तिलक राज शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को इन पर्वों की शुभकामनाएं दी हैं।








