सोलन (दिग्गल) 10 सितंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 कोचिंग कैंप बुधवार, 9 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ।
कैंप में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक तकनीकी बारीकियां सीखीं।
कैंप के प्रभारी एवं राजकीय उच्च पाठशाला बधओखरी के पीईटी मुकेश कुमार कौशल ने बताया कि कोचिंग कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था।
कैंप के बाद सभी चयनित विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
समापन अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल के प्रधानाचार्य नरेश धीमान ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कोचिंग कैंप को सफल बनाने में स्थानीय विद्यालय के अध्यापकों तथा कोचिंग में सेवाएं देने वाले शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।








