/हर्बल लाइफ परिवार ने सरिता कश्यप को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

हर्बल लाइफ परिवार ने सरिता कश्यप को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

सोलन 15 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हर्बल लाइफ परवाणू की सदस्य एवं सोलन निवासी सरिता कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर हर्बल लाइफ परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


इस अवसर पर सरिता कश्यप के पति सहित परिवार के अन्य रिश्तेदारों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान कीं। सभी सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर खुशहाल जीवन की कामना की।


सरिता कश्यप पिछले लंबे समय से हर्बल लाइफ परिवार से जुड़ी हुई हैं और परिवार की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करती रही हैं।


हिम नयन न्यूज़ की ओर से भी सरिता कश्यप को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की गई।