/फर्जी दस्तावेजों की शिकायत एसीपी जोन-4 को मार्क ,जांच शुरू

फर्जी दस्तावेजों की शिकायत एसीपी जोन-4 को मार्क ,जांच शुरू

सोलन निवासी गुरपाल सिंह ने पंचकूला पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत।


पंचकूला, 16 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।


हरियाणा में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनके कथित दुरुपयोग से संबंधित शिकायत पंचकूला पुलिस के डीसीपी कार्यालय में दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह पुत्र ज्ञान चंद, निवासी सोलन, हिमाचल प्रदेश हैं।


डीसीपी कार्यालय पंचकूला के शिकायत अनुभाग से जारी प्राप्ति रसीद के अनुसार इस मामले में शिकायत संख्या 279 दर्ज की गई है। शिकायत का विषय “Forgery of Documents” (दस्तावेजों की जालसाजी) दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत 22 जुलाई 2026 को दर्ज की गई थी। मामले को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसीपी जोन-4 को मार्क किया गया है।

इस बारे में जब हिम नयन न्यूज ने इन्फोर्समेंट ब्यूरो के थाना प्रभारी सतीश सैनी से बात की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरपाल सिंह द्वारा दायर प्राथमिकी संख्या 49 पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है अभी एक आरोपी पार्टी को तमिल किया जा चुका है जबकि दूसरी आरोपी पार्टी को समन तमिल कर के पेश होने की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामले की शीघ्र ही कार्यवाही पूरी की जाएगी और मामले में इंसाफ किया जाएगा।


शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और संबंधित तथ्यों की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।