सोलन (अर्की), 17 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
सोलन जिले के अर्की जनपद की सरयाज पंचायत के
बुईला मंदिर के पास आगामी 23 सितंबर, बुधवार को गुगा जी महाराज के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी साझा करते हुए आयोजन समिति के कमल ठाकुर एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
आयोजकों की ओर से सरयांज, पट्टा, मनोल, पंबड़, धारठ, मुकनाटा, थेड़ू, गरुड़नाग, चुड़ाली, चनेड़, पड़्याच, रुग, भलेड़ तथा सुसाये सहित आसपास के सभी गांवों के ग्रामवासियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने कहा कि गुगा जी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें और आयोजन की शोभा बढ़ाएं।









