/गोसेवा के लिए हिमाचल में 2.59 करोड़ रुपये की राशि जारी – धर्म पाल चौहान

गोसेवा के लिए हिमाचल में 2.59 करोड़ रुपये की राशि जारी – धर्म पाल चौहान

शिमला 18 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग द्वारा बेसहारा गोवंश के संरक्षण एवं उनके भरण-पोषण के लिए ‘गोपाल’ योजना के तहत 2,59,82,400 रुपये की राशि जारी की गई है। आयोग के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान के अनुसार यह राशि प्रदेश के संबंधित जिलों को हस्तांतरित की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष धर्म पाल चौहान ने बताया कि यह सहायता राशि 1,200 रुपये प्रति पशु प्रतिमाह की दर से गौसदनों, गौशालाओं एवं गौ-अभयारण्यों में आश्रित बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए प्रदान की जा रही है। प्रदेश में गोपाल योजना के तहत सहायता राशि पहले 700 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1,200 रुपये किया गया है।

जिला-वार जारी राशि


जिला। राशि
बिलासपुर ₹18,03,600
चंबा। ₹4,76,400
हमीरपुर। ₹26,64,000
कांगड़ा। ₹34,47,600
कुल्लू। ₹3,42,000
मंडी। ₹21,16,800
शिमला। ₹29,66,400
सिरमौर (नाहन)। ₹19,23,600
सोलन। ₹59,97,600
ऊना। ₹42,06,000
किन्नौर। ₹38,400


कुल राशि: ₹2,59,82,400।

उन्होंने बताया कि गोसेवा आयोग की ओर से गौसदनों के संचालन और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

आयोग निजी क्षेत्र में नए गौसदन स्थापित करने तथा मौजूदा गौसदनों के विस्तार के लिए भी सहायता प्रदान करता है।