सोलन (रामशहर) 18 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिले की तहसील रामशहर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत दिग्गल के गांव चानन स्थित शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 नवंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण दास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा जा रहा है। भंडारे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे 5 नवंबर को मंदिर परिसर में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण करें।

उन्होंने बताया कि सायंकालीन संध्या में स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा भगवान शिव शंकर के भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य पुजारी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए चतुर्थ विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।










