/हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच झड़प, पांच छात्र गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच झड़प, पांच छात्र गिरफ्तार


शिमला, 19 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में पूर्व की घटना को लेकर शनिवार को ABVP और SFI से जुड़े छात्र-छात्राओं के बीच बहसबाजी के बाद झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज पुलिस, QRT और विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल पांच छात्रों को निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने, हिंसा या उपद्रव करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।