/हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच झड़प।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच झड़प।

पुलिस ने 9 छात्रों को किया गिरफ्तार।

शिमला, 20 सितंबर।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में शनिवार को पूर्व की घटना को लेकर ABVP एवं SFI से जुड़े छात्र-छात्राओं के बीच बहसबाजी के बाद झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलते ही थाना बालूगंज पुलिस, QRT तथा विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने निवारक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 9 छात्रों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार छात्रों की पहचान जनेश (23), निवासी शिलाई, जिला सिरमौर; हेमंत ठाकुर (22), निवासी थुनाग, जिला मंडी; रोहित चौहान (23), निवासी हरिपुरधार, जिला सिरमौर एवं LLB छात्र HPU; सुशील कुमार (24), निवासी अर्की, जिला सोलन; अभिषेक शर्मा (23), निवासी ठियोग, जिला शिमला; मुकेश कुमार (27), निवासी चुराह, जिला चंबा; पोविन्द्र कुमार (24), निवासी आनी, जिला कुल्लू; हरीश कुमार (23), निवासी थुनाग, जिला मंडी तथा आशीष चौहान (23), निवासी ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय परिसर में कानून-व्यवस्था भंग करने, हिंसा अथवा उपद्रव की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में बताई जा रही है।