सोलन (नालागढ़), 21 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन नालागढ़ में इन दिनों वायरल फैलने से लोग बीमार पड़ रहे है ,इसी दौरान कीड़े वाले कुलचे-भटूरे से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो में कुलचे में कथित तौर पर कीड़े दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति विभाग से मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की है।

लोगों की माने तो नालागढ़ बस अड्डे के आसपास कुलचे-भटूरे बेचने वाले विक्रेता के पास कथित तौर पर ऐसे कुलचे सामने आए हैं, जिनमें कीड़े दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही सामग्री की वास्तविकता और कुलचे की गुणवत्ता की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।
विडियों पर चर्चा करनेवालों का मानना हैं कि कुलचे बेचने वाला व्यक्ति संभवतः संबंधित फैक्ट्री से तैयार कुलचे खरीदकर अपनी आजीविका चला रहा है। ऐसे में केवल विक्रेता के स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय उस स्थान की भी जांच आवश्यक है, जहां कुलचे तैयार किए जा रहे हैं।






