सोलन (रामशहर) 24 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिले में सर्व शिक्षा अभियान के सौजन्य से बीआरसी कार्यालय भवन रामशहर में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के करीब 54 शिक्षक भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान खंड स्रोत व्यक्तियों (KRP) द्वारा शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के लिए विभिन्न नई तकनीकों और उपयोगी टिप्स की जानकारी दी जा रही है।

बुधवार को शिविर का दूसरा दिन रहा।

प्रशिक्षण के उपरांत सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से ग्रुप फोटो भी करवाया।










