/चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर कल कांग्रेस का धरना,

चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर कल कांग्रेस का धरना,

सीएम सुक्खू समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

शिमला, 24 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के जिला शिमला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की ओर से शुक्रवार, 25 सितंबर को सुबह 11 बजे एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन का मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा है।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में एआईसीसी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन के बाद दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला निर्वाचन कार्यालय शिमला की आधिकारिक वेबसाइट पर जिले में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों और मतदाता सूची से जुड़ी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध है।