/श्री नयना देवी क्षेत्र के माता जलपा देवी मंदिर में चोरी ।

श्री नयना देवी क्षेत्र के माता जलपा देवी मंदिर में चोरी ।

ताले तोड़कर चढ़ावे का गल्ला और पीतल के बर्तन ले उड़े ।

नालागढ़ 29 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के मांकड़ी स्थित माता जलपा देवी मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और चढ़ावे का गल्ला, पीतल के बर्तन तथा अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए।

सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो क्षेत्र में रोष फैल गया।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।