/बद्दी पुलिस की कार्रवाई: दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ा, ₹820 बरामद

बद्दी पुलिस की कार्रवाई: दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ा, ₹820 बरामद


कुल्हाड़ीवाला बाजार के पास राहगीरों को पैसों का लालच देकर सट्टा खेलने के लिए कर रहा था प्रेरित


बद्दी/बरोटीवाला, 10 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

बद्दी पुलिस ने जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से ₹820 की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वीरू पुत्र राज बहादुर, निवासी गांव असालतपुर माजरी, डाकघर एवं तहसील बिलारी, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), कुल्हाड़ीवाला बाजार के पास राहगीरों को ₹10 के बदले ₹100 देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा खेलने के लिए प्रेरित कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और तलाशी के दौरान ₹820 की नकदी बरामद की।

पुलिस थाना बरोटीवाला में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।