/धर्मपुर में 18 ग्राम चरस बरामद, शिमला के दो युवक गिरफ्तार

धर्मपुर में 18 ग्राम चरस बरामद, शिमला के दो युवक गिरफ्तार


पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, आरोपियों से पूछताछ जारी

सोलन (धर्मपुर )16 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वाहन में सवार दो युवकों से 18 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों की पहचान अमीन कुमार (31), निवासी करांगला, तहसील ननखड़ी तथा देविन्द्र (25), निवासी ल्हासा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 164/2026 दर्ज की गई है।

मामले की जांच के दौरान संबंधित वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है।

उनसे बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।