/हिमाचल प्रदेश के तीन चालकों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी।

हिमाचल प्रदेश के तीन चालकों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी।

गुरजीत सिंह सैनी बने कार्यकारिणी सदस्य।

नालागढ़ 14 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।

अखिल भारतीय सरकारी चालक फेडरेशन के राष्ट्रीय चुनावों में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ खंड से गुरजीत सिंह सैनी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विकास भवन, दिल्ली में संपन्न हुए चुनावों में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरजीत सिंह सैनी बीएमओ कार्यालय नालागढ़ में खंड चिकित्सा अधिकारी के वाहन चालक के रूप में कार्यरत हैं।

गुरजीत सिंह सैनी इससे पहले नॉर्थ वेस्ट जोन में संगठित चालक-परिचालक संगठन के उपाध्यक्ष तथा बीबीएनडीए क्षेत्र के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में तैनात चालक ईश्वर सिंह ठाकुर को फेडरेशन की कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

इसके अतिरिक्त, किन्नौर जिले में कार्यरत चालक वीर सिंह नेगी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर गुरजीत सिंह सैनी ने संगठन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि चालक और परिचालक देश की रीढ़ हैं, जो हर परिस्थिति में प्रशासन के साथ खड़े रहकर अपनी सेवाएं देते हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि देश की प्रगति में वे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।