/मानपुरा में किराये की झुग्गी से 8 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

मानपुरा में किराये की झुग्गी से 8 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

बद्दी 14 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन में पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने गांव चनालमाजरा में पुल के समीप एक किराये की झुग्गी में छापेमारी कर आठ बोतल देसी शराब बरामद की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को 13 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि झुग्गी में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर तलाशी ली और शराब बरामद की।

इस मामले में पश्चिम बंगाल निवासी बिंद तूरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।