/बरोटीवाला में दड़ा-सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, ₹11,050 बरामद।

बरोटीवाला में दड़ा-सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, ₹11,050 बरामद।


नालागढ़ 15 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो /वर्मा

बद्दी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव पलांखवाला में एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से ₹11,050 की नकदी बरामद की है।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 अक्टूबर को थाना बरोटीवाला की टीम को सूचना मिली थी कि जय कुमार निवासी मलोआ कॉलोनी, चंडीगढ़, सड़क किनारे लोगों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा खेलने के लिए उकसा रहा है।

पोलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में आगामी जांच जारी है।