बूटा पलासी में घटनास्थल से दो खाली खोल बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
नालागढ़ 15 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो /वर्मा
पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत नालागढ़ के गांव बूटा पलासी में घर के बाहर हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रणवीर सिंह के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे घर के अंदर रहते हुए उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के घर के गेट के बाहर से दो खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।





