/पैसा दोगुना करने का लालच देकर जुआ खिलाने वालों पर बद्दी पुलिस की कार्रवाई, दो मामले दर्ज

पैसा दोगुना करने का लालच देकर जुआ खिलाने वालों पर बद्दी पुलिस की कार्रवाई, दो मामले दर्ज

बरोटीवाला और बद्दी में दो आरोपी काबू, ₹3,050 नकद बरामद।

नालागढ़ 18 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

बीबीएन के बद्दी पुलिस ने आम लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर जुआ और दड़ा-सट्टा लगाने के लिए उकसाने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से कुल ₹3,050 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने सब्जी मंडी बरोटीवाला के पास सार्वजनिक स्थान पर कार्रवाई करते हुए विकास कुमार को काबू किया।

आरोप है कि वह लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ₹1,500 नकद बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला में जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, पुलिस थाना बद्दी की टीम ने स्वराज माजरा पेट्रोल पंप के पीछे झुग्गियों के पास कार्रवाई करते हुए सौरव शर्मा को काबू किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आम लोगों को बहला-फुसलाकर दड़ा-सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था। उसके कब्जे से ₹1,550 नकद बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में भी जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।