/सोलन में नेपाली मूल के व्यक्ति का नकदी व मोबाइल फोन से भरा बैग गायब। पुलिस जांच जारी।

सोलन में नेपाली मूल के व्यक्ति का नकदी व मोबाइल फोन से भरा बैग गायब। पुलिस जांच जारी।

सोलन 17 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल के सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति का नकदी और मोबाइल फोन से भरा बैग गायब होने का मामला सामने आया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक शिकायत में सामने आए तथ्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

शिकायत के अनुसार, तनु 14 अक्टूबर 2026 को ननखड़ी से नेपाल जाने के लिए निकला था। शिमला बस अड्डे पर उसे नेपाली मूल का एक व्यक्ति मिला, जिसके साथ वह बस से सोलन पहुंचा।

यहां दोनों ने शराब खरीदी, जिसके बाद तीन अन्य व्यक्ति भी उनके साथ शामिल हो गए। शिकायत के मुताबिक, तनु अपनी इच्छा से उनके साथ शराब पीता रहा और काफी समय तक उनके साथ पैदल घूमता रहा।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 8:40 बजे पांचों व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में एक साथ पैदल जाते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद अधिक नशे की हालत में तनु वहीं रुक गया, जबकि उसके साथी उसका बैग लेकर चले गए। बैग में नकदी और मोबाइल फोन था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शिकायतकर्ता के साथ किसी प्रकार की मारपीट होने की बात सामने नहीं आई है। शिकायतकर्ता ने भी मारपीट की कोई शिकायत नहीं की है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने मारपीट से संबंधित सूचना को तथ्यहीन बताया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।